Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scouts and Guides will conduct awareness campaigns against substance abuse in every village.

Panipat News: नशे के खिलाफ गांव-गांव तक जागरूकता अभियान चलाएंगे स्काउट्स एंड गाइड्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides will conduct awareness campaigns against substance abuse in every village.
- अंबाला से रवाना बाइक रैली का पानीपत टोल प्लाजा पर किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को लेकर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा बाइक रैली निकाली गई। अंबाला स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मुख्यालय से हरियाणा प्रशिक्षण आयुक्त अनिल कौशिक ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पानीपत टोल प्लाजा पहुंचने पर मंगलवार को पानीपत की स्काउट्स एंड गाइड्स टीम ने फूलमालाओं से रैली का स्वागत किया।

पानीपत कब डीओसी हरिओम ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को जिले के प्रत्येक गांव और स्कूल तक पहुंचाया जाएगा। जयबीर दहिया, मुख्य शिक्षक महेंद्र, जयदीप, यशविंदर, राकेश, मीना कंबोज, मंजू बाला और मोनिका ने अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। बुलबुल विंग की शिक्षिकाएं स्कूलों में छात्राओं को विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed