{"_id":"6ae9d3a1849eee7ea002f358","slug":"the-national-deworming-day-campaign-will-take-place-on-the-6th-every-eligible-child-will-receive-an-albendazole-tablet-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167064-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान छह को चलेगा, हर पात्र बच्चे को मिलेगी एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान छह को चलेगा, हर पात्र बच्चे को मिलेगी एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन
-छूटे बच्चों के लिए विशेष मॉप-अप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए छह नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डीवॉर्मिंग डे चलाया जाएगा। विशेष मॉप-अप गतिविधियों में गोली लेने से छूट चुके बच्चों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक बच्चे को एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत गतिविधियां चलाई जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र बच्चे को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन अनिवार्य रूप से करवाया जाए। बच्चे किसी कारणवश छूट जाएं तो उनके लिए विशेष मॉप-अप गतिविधियां चलाई जाएं।
सभी संबंधित कार्यालयों की डिजिटल स्क्रीन पर जागरूकता सामग्री प्रदर्शित करेंगे। हरियाणा रोडवेज के डिपो महाप्रबंधक को बस स्टैंड व परिवहन माध्यमों और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को जागरूक करने के लिए संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त को शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार में सहयोग देने, जिला अस्पताल के पीएमओ को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और समालखा के एसएमओ को अपने क्षेत्र में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।