{"_id":"66bff1e02a032b614e01465c","slug":"palledar-dies-due-to-electric-shock-from-street-light-pole-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122786-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने पर पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने पर पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड पर खन्ना रोड के सामने एक पल्लेदार की सड़क पार करते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने से मौत हो गई। पल्लेदार गोहाना रोड मार्केट में ही काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पल्लेदार की मौत का जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलने पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाला मंगल (35) तीन बच्चों का पिता था। वह किशनपुरा की कंबल मार्केट में पल्लेदारी करता था। वह बुधवार रात साढ़े नौ बजे मार्केट से काम कर घर जा रहा था। इस दौरान किशनपुरा मोड़ पर उसे मंगल मिला। वह यहां दुकान से मिठाई लेने लगा। इस दौरान सड़क पार करते समय मंगल का हाथ डिवाइडर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट के पोल से टच हो गया और वह पोल से चिपक गया। उसने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी करंट लगा। उसने मंगल के गले में गमछा डालकर उसे छुड़ाया और वह उसे सड़क किनारे लेकर आया। वह ई- रिक्शा में मंगल को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर निगम की लापरवाही ने छीना बूढ़ी मां, तीन बच्चों व पत्नी का सहारा
नगर निगम ने गोहाना मोड़ से गोहाना मोड़ पुल तक 100 लाइटें लगाई हैं। इनमें से 40 लाइट खराब हैं। हर पोल पर तारों को बॉक्स से बाहर निकालकर उनको जोड़ा गया है। कई जगहों से तार क्रेक है। इन क्रेक तारों के कारण ही स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आ रहा है। इस संबंध में गोहाना रोड के दुकानदारों ने प्रशासन से शिकायत की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब नगर निगम की लापरवाही से बूढ़ी मां, तीन बच्चों व पत्नी का सहारा छिन गया।
विज्ञापन
गोहाना रोड वेलफेयर एसोसिएशन ने की मुआवजे की मांग
शुक्रवार को गोहाना रोड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित गोयल ने हादसे के जिम्मेदारों पर हत्या का केस व पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे व एक आश्रित को नौकरी दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे का जिम्मेदार नगर निगम है। उन्होंने इस हादसे से पहले भी खुले तारों के संबंध में डीसी को शिकायत दी थी।
वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जब वह अपनी जांच में देखेंगे कि इस घटना का जिम्मेदार कौन सा अधिकारी या कर्मचारी है। उस पर कार्रवाई की जाएगी।