{"_id":"6b0429b6cde1912e7f0dbacd","slug":"offered-oblations-into-the-sacrificial-fire-and-prayed-for-the-happiness-and-peace-of-the-family-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168075-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हवन में आहुति डाल परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हवन में आहुति डाल परिवार की सुख-शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में सोमवार को सुबह हवन किया गया। इसमें लोगों ने आहुति डालकर परिवार की सुख-शांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की और हवन के बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन किया।
आर्य समाज के प्रधान शशि चड्ढा ने बताया कि हवन करने से वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार होता है और भावी पीढ़ी से सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम के बारे में जानने का अवसर मिलता है। हवन में सभी ने सामूहिक आहुति डाली और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद महिलाओं ने भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया और समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।