फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   man did not said his cousin Pradhan ji he fired five bullets in panipat

गांव में दहशत: भाई को नहीं बोला प्रधान जी, मारी पांच गोली; मां के कंधे पर मारे पिस्टल के बट, गर्दन पर रखा चाकू

Sat, 10 Aug 2024 07:04 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/मतलौडा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत/मतलौडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

पत्नी संदीप को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। आरोपियों ने उसकी उसको भी नहीं बख्शा। उसके साथ मारपीट की। कंधे पर पिस्टल के बट मारे। उसकी मां बार बार अपने बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसकी गर्दन की चाकू रख पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे। 

विज्ञापन
man did not said his cousin Pradhan ji he fired five bullets in panipat
अस्पताल में भर्ती संदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के आसन कलां गांव में चचेरे भाई को प्रधान जी नहीं बोला तो एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पांच गोली युवक को लगी हैं। 20 से 25 हवाई फायर भी किए गए हैं। बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन्होंने घायल पर चाकुओं से भी वार किया। घायल की मां पर पिस्टल के बट मार गए। उसके साथ मारपीट कर धक्का मुक्की तक की। बदमाश अपने जेब से गोलियां निकालकर परिजनों को दिखाते हुए और हवाई फायर करते गए। आसन कलां गांव में इतनी दहशत फैला दी कि किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए दबंगई से निकल गए। थाना मतलौडा पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने घायल को शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। युवक की मां का भी परिजनों ने अस्पताल में मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। आसन कलां गांव निवासी ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, अपनी पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के साथ घर पर था। उसी समय उसके भाई जगदीश का बेटा मोनू और संदीप मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए आए। आरोपियों ने आते ही उसके बेटे संदीप पर तोबड़तोड़ गोलियां चला दी। संदीप उस समय दरवाजा बंद कर रहा था। आरोपियों ने पीछे से गोलियां चलानी शुरू की। पहले उसके पैरों फिर घुटनों और कंधों पर एक के बाद एक पांच गोली मारी। जिससे संदीप घायल होकर गिर गया। वे जैसे तैसे उठकर घर के अंदर आया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए फिर से बाहर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बेटे की जान की मांगती रही भीख
उसकी पत्नी संदीप को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। आरोपियों ने उसकी उसको भी नहीं बख्शा। उसके साथ मारपीट की। कंधे पर पिस्टल के बट मारे। उसकी मां बार बार अपने बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसकी गर्दन की चाकू रख पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोपियों में चुलकाना गांव का रवि भी शामिल है। वे इसके बाद जेब से गोली निकालकर हवाई फायर करते रहे। इससे पूरा परिवार डर गया। बदमाश उनको जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने  संदीप को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस सूचना मिलते ही आसन कलां गांव में मौके पर पहुंच गई थी। यहां से चार-पांच खोल बरामद किए हैं। घायल को दो तीन गोली लगनी बताई हैं। वास्तविक स्थिति मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस ने पुलिस ने ब्रह्मपाल की शिकायत पर आरोपी माेनू, संदीप और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed