Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Juvenile granted opportunity for rehabilitation in rape case; placed on a 6-month probation bond.

Panipat News: दुष्कर्म के मामले में किशोर को सुधार का अवसर, 6 महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Juvenile granted opportunity for rehabilitation in rape case; placed on a 6-month probation bond.
डीएनए मिलान और वैज्ञानिक साक्ष्यों से अपराध की पुष्टि, पीड़ित को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने दुष्कर्म के एक मामले में विधि से संघर्षरत किशोर को छह महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने किशोर के भविष्य और सुधार की संभावना को देखते हुए दंड के बजाय पुनर्वास को प्राथमिकता दी। किशोर पहले ही आठ महीने से अधिक समय सुधार गृह में बिता चुका है। वहीं, बोर्ड ने पीड़ित किशोर को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

मामला नवंबर 2025 में इसराना थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर एक अन्य किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे। एफएसएल की रिपोर्ट में डीएनए का मिलान होने पर आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के साथ मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा, सदस्य आशिमा शर्मा और अशोक कुमार की पीठ ने मामले की सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की ओर से 16 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बोर्ड ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, जांच रिपोर्ट और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद किशोर को छह महीने के प्रोबेशन बॉन्ड पर भेजने का फैसला सुनाया।


प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा ने कहा कि किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि विधि से संघर्षरत बच्चों को सुधार और पुनर्वास का अवसर देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed