{"_id":"690e5117bfe2a9d1670dc48f","slug":"inspired-to-be-dedicated-to-the-motherland-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146720-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने की दी प्रेरणा
Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधान प्रमोद बंसल, मैनेजर फकीरचंद व प्रिंसिपल रेखा शर्मा शामिल रहीं। प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने बताया कि यह गीत केवल एक रचना नहीं बल्कि हमारे देश की स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है। जिसने असंख्य देशभक्तों को मातृभूमि के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा दी। यह गीत संस्कृत और बंगाली भाषा दोनों में लिखा गया है। वंदे मातरम् राष्ट्रीय भावना जगाने के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन