फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the sugar mill is not started by December 31, then it will perform

शुगर मिल 31 दिसंबर तक चालू न की तो करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
If the sugar mill is not started by December 31, then it will perform
इसराना। गांव डाहर में बनाई जा रही नई शुगर मिल को शुरू करने में हो रही देरी पर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शुगर मिल निदेशक को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर 31 दिसंबर तक शुगर मिल शुरू नहीं हुई और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मिल परिसर में किसान पंचायत की गई, जिसकी अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष सोनू मालपूरिया ने की। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि पानीपत के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के सामने करीब 35 लाख क्विंटल गन्ने नहीं खरीदे जाने का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या से निपटने का किसान कुछ समझ नहीं पा आ रहा।
विज्ञापन

किसानों ने मिल के प्रबंध निदेशक नवदीप सिंह नैन को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द से निर्माण कार्य पूरा कर 31 जनवरी तक शुरू करने की मांग की है। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू के चीफ ऑर्गेनाइजर प्रताप सिंह माजरा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, जगबीर सिंह, राम निवास, सुनेहरा खर्ब, राजेंद्र सिंह छोक्कर, बिजेंद्र बांगड़, कर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed