फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   EPFO commissioner caught by CBI taking bribe of Rs 50,000

पानीपत: ईपीएफओ कमिश्नर अमित नैन 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
EPFO commissioner caught by CBI taking bribe of Rs 50,000
पानीपत। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने पानीपत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय से आईआरएस अधिकारी ईपीएफओ कमिश्नर अमित नैन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कमिश्नर ने मानव श्रम उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खातों में लेनदेन की अनुमति देने के लिए रिश्वत मांगी थी। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन गाड़ियों में 12 सदस्यीय टीम सेक्टर छह स्थित उनके कार्यालय पर पहुंची और कार्यालय का मुख्य मुख्य द्वार बंद करवा दिया। सीबीआई अधिकारियों ने बंद कमरे में उनसे पांच घंटे तक पूछताछ की। उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए गए। सीबीआई आरोपी को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।
विज्ञापन

आईआरएस अधिकारी सोनीपत निवासी अमित नैन ने चार साल पहले पानीपत के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में बतौर संयुक्त आयुक्त पदभार संभाला था। डेढ़ साल पहले वह क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त बने थे। सीबीआई को दो दिन पहले मानव श्रम उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी के मालिक ने लिखित में शिकायत देकर उन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। कंपनी के भविष्य निधि खाते की डीफ्रीजिंग के लिए आयुक्त ने रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसे खाते से लेनदेन की अनुमति नहीं दी जा रही थी और 50 हजार की मांग की गई थी। रिश्वत के 50 हजार रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार को कार्यालय बुुलाया गया।
विज्ञापन

इस पर सीबीआई चंडीगढ़ की 12 सदस्यीय टीम पानीपत पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर पानीपत के सेक्टर छह स्थित कार्यालय में भेजा। कमिश्नर अमित नैन के शिकायतकर्ता से रकम लेते ही सीबीआई ने उन्हें दबोच लिया। सीबीआई की टीम ने पांच घंटे तक कार्यालय में छह माह का रिकॉर्ड भी खंगाला। पीड़ित के खाते की भी जांच की गई। इसमें भी काफी अनियमितताएं पाई गईं। सीबीआई अब आगामी कार्रवाई कर रही है। सीबीआई अधिकारियों ने यहां कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरएस अमित नैन के सोनीपत स्थित आवास पर भी सीबीआई ने छापामारी की। यहां पर भी उनके कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला गया। उनसे पूछताछ की गई है। सीबीआई इस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

आईआरएस को गिरफ्तार कर लिया गया है
आईआरएस अधिकारी अमित नैन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। सीबीआई ने उन पर केस भी दर्ज कर लिया है। उनके कार्यालय और आवास पर भी छापामारी कर रिकॉर्ड खंगाले गए हैं।
- आरके गौड़, प्रवक्ता सीबीआई, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed