{"_id":"68e577511aa811623a01aa69","slug":"elderly-bike-rider-dies-in-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145145-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड पर परल ढाबा के सामने सोमवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार रणधीर (60) निवासी झिवंरहेड़ी, करनाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के नाती की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महावटी के मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को उनके मामा का फोन आया कि उनके नाना रणधीर की बाइक को पर्ल ढाबा के सामने जीटी रोड पर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी हालत गंभीर है और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से वह उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रोहतक भेज दिया जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर रोहतक जाने लगे। लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
-- -वर्जन
जीटी रोड पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29