{"_id":"66bff434a8366fe69b0366b9","slug":"eight-councilors-did-not-sign-the-register-panipat-news-c-244-1-pnp1004-122828-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रजिस्टर पर नहीं किए आठ पार्षदों ने हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रजिस्टर पर नहीं किए आठ पार्षदों ने हस्ताक्षर
विज्ञापन
समालखा। नगरपालिका समलाखा की शुक्रवार को हुई बैठक का हाल भी एक सप्ताह पहले हुई बैठक जैसा ही रहा। तब भी कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी और अब फिर कोरम पूरा न होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। हालांकि इस बार कुछ पार्षद और पार्षदों के परिजन तो कमरे में मौजूद रहे लेकिन उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए। जिससे कोरम पूरा नहीं हो सका। हस्ताक्षर न करने वाले पार्षदों और चेयरमैन ने एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले आठ अगस्त को नगरपालिका की विकास कार्यों को लेकर बैठक रखी थी लेकिन कोरम पूरा न होने से बैठक को स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को फिर से बैठक बुलाई गई। इसमें पार्षदों के साथ ही पार्षद परिजन भी मौजूद रहे। इस दौरान वार्ड एक से पार्षद संजय गोयल, दो से अमिता शर्मा, चार से रेणू धीमान व 17 से रूचि बंसल ने उपस्थिति रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर किए। पिछली बैठक में भी इन्हीं पार्षदों ने हस्ताक्षर किए थे लेकिन कमरे में मौजूद वार्ड तीन से हरिओम शर्मा, छह से पार्षद नरेश कौशिक, सात से अनिल रमन, आठ से विनोद बाल्मीकि, 10 से मनीष बेनीवाल, 12 से पियूष मित्तल, 13 से अजय शर्मा, 16 से राजेश ठाकुर ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए। जिसके कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और बैठक को पिछली बार की तरह ही स्थगित कर दिया गया। इस दौरान हस्ताक्षर न करके अपना विरोध जताने वाले पार्षदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन द्वारा पहले के रुके हुए कार्यों को करवाया नहीं जा रहा है। पहले के विकास कार्य पूरा कराए जाए। इस दौरान उक्त पार्षदों व चेयरमैन ने एक दूसर पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।बैठक के पहले से हंगामेदार होने के आसार थे। इसको देखते हुए पहले से ही मीडिया को कमरे में नहीं जाने दिया गया लेकिन नगरपालिका का सदस्य न होने के बावजूद वाइस चेयरमैन के पति सतपाल शर्मा, पार्षद पति विपिन छाबड़ा कमरे में मौजूद रहे। उन्हें किसी ने मना नहीं किया।