फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   demand for bribe, call

कोई रिश्वत मांगे तो करें फोन : एसई

Thu, 27 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 27 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
demand for bribe, call
बिजली निगम के एसई बीएस गर्ग ने चैंबर ऑफ टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्यों की बुधवार देर शाम को कुटानी रोड स्थित राजेश चुघ की फैक्ट्री में आयोजित बैठक में बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं और सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि निगम का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं करेगा।
विज्ञापन


एसई गर्ग ने सीटीएमए के प्रधान राजेश चुघ और अन्य सदस्यों को विश्वास दिलाया कि यदि निगम का कोई भी कर्मचारी व्यापारियों से किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग करता है तो वे तुरंत उनके मोबाइल पर सूचना दें। रिश्वत मांगने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि उन्हें व्यापारियों की समस्या का पता है और वे उनका समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

बैठक में जहां एसई ने व्यापारियों से केवीएच के हिसाब से बिजली के बिल भरने पर जोर दिया। वहीं सीटीएमए के सदस्यों ने बिजली के बिल केडब्ल्यूएच के हिसाब से ही एसई से भरवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीटीएमए के प्रधान राजेश चुघ ने एसई से मांग करते हुए कहा कि सभी फैक्ट्री मालिकों  को एक माह और समय केडब्ल्यूएच के हिसाब से ही  बिजली के बिल भरने का दिया जाए। क्योंकि जो अब बिल केवीएच के हिसाब से आए हैं, वे बहुत ज्यादा हैं और उन्हें व्यापारी भरने में असमर्थ हैं।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि मंदी के दौर में  में पानीपत की आधे से भी ज्यादा फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं और बिजली निगम अपना घाटा पूरा करने के लिए हर रोज नए-नए फरमान जारी कर रहा है।


इस मौके पर सीटीएमए प्रधान राजेश चुघ ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनका बिजली का बिल केडब्ल्यूएच से ही कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में सीटीएमए से संबंधित सभी 10 एसोसिएशन के प्रधान अनिल बरेजा, आरबी गुप्ता, वीरेंद्र रावल, लक्ष्मी डूडेजा, अनिल खुराना, अजित मुलतानी, हेमराज, सुरेंद्र मलिक, रमेश लखीना सहित अन्य पदाधिकारी और बिजली निगम के एक्सईएन, एसडीओ, सीए और मंडल प्रधान सुरेश सरदाना, शैली, चिमन सेठी और गुलशन अरोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed