फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   death of a person from corona

कोरोना से 48 वर्षीय युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
death of a person from corona
कोरोना से पानीपत में रविवार को 98वीं मौत की पुष्टी की गई। आरके पुरम निवासी 48 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। इनकी पांच अक्तूबर को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कोरोना से मौत की पुष्टी हुई है। अक्तूबर में यह 11वीं मौत है, यानी रोज एक मौत हो रही है। मृतक का जन सेवा दल ने शिवपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। इसके साथ ही रविवार को 17 कोरोना पॉजिटिव केस आए। जबकि 14 लोग कोरोना से ठीक हुए। पिछले 15 दिन में कोरोना के पॉजिटिव केस में 70 फीसदी तक की कमी आ गई है।
विज्ञापन

इन कालोनियों में मिले पॉजिटिव
पलड़ी, उरलाना, मॉडल टाउन, सेक्टर-12, इंसार बाजार, मेन बाजार, सेक्टर-25, सेक्टर-17, वधावाराम कॉलोनी, मतलौडा, विराटनगर, हलवाई हट्टा
- जिले में कोरोना के 359 एक्टिव केस : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि रविवार को जिला में 17 केस पॉजिटिव मिले है, जबकि एक मौत की पुष्टी हुई है। एक्टिव केस की संख्या में कमी आई, इस वक्त 359 एक्टिव केस हैं। रविवार को 401 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। कुल पॉजिटिव 7701 केसों में से 7172 रिकवर कर चुके हैं। 72 केस अभी अंट्रेसेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed