फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cylinder issue shifted to government's side

Panipat News: सरकार के पाले में सरकाया सिलिंडर का सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cylinder issue shifted to government's side
समालखा। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश में गैस सिलिंडर का रेट 1100 रुपये होने के सवाल का जवाब देने के बजाय मामले को टालते हुए गेंद सरकार के पाले में डाल दी। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह सवाल सरकार से पूछना चाहिए। वे संगठन के आदमी हैं।
विज्ञापन

धनखड़ बुधवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में भाजपा के विधानसभा विस्तारकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन पहुंचे थे। उन्होंने तीसरे सत्र का संबोधन दिया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वीरवार को तेलंगाना के मतदान के बाद टीवी चैनलों पर आकलन शुरू हो जाएगा। राजस्थान में चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा के 450 रुपये के सिलिंडर की घोषणा पर सवाल पूछे गए तो ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अच्छी बात है, लोगों को जो मिल जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा ने 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की, जिससे किसान खुश हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 450 रुपये प्रति सिलिंडर देने की घोषणा की है। इससे भी वहां के लोग काफी खुश हैं। राजस्थान में 450 रुपये का सिलिंडर और हरियाणा में 1100 के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह सवाल आपको सरकार से पूछना है। वे तो संगठन के आदमी हैं।
विज्ञापन


हरियाणा जाटों की अनदेखी के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि भाजपा जातिवाद की राजनीति के बजाय राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के प्रश्न पर धनखड़ ने कहा कि यह तो मेरी तरक्की हुई है। पार्टी को नायब सिंह सैनी के रूप में नौजवान प्रदेशाध्यक्ष मिला है, जो पूरे प्रदेश में घूमकर अच्छा काम कर रहे हैं। विस्तारकों के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कहा कि जो विस्तारक पार्टी को पूरा समय दे रहे हैं, उन्हें भाजपा की नीतियों और कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सहित 130 विस्तारक शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव ऋषिपाल रावल, किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कालीरमन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, विनोद छौक्कर, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर व जिला मीडिया प्रभारी ईश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed