फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, paper, leak, school, hssc, bjp. leader

भाजपा नेता के स्कूल से लीक हुआ एचएसएससी पेपर

Sun, 18 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत Updated Sun, 18 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
panipat, paper, leak, school, hssc, bjp. leader
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क भर्ती की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने  के मामले में जिस करुणा मांटेसरी स्कूल का नाम सामने आया है वह स्कूल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य एवं नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नीतिसेन भाटिया का है।
विज्ञापन


नीतिसेन भाटिया के अनुसार पवन सैनी नाम का कोई पीटीआई उनके स्कूल में है, ऐसी कोई जानकारी उनको नहीं है। उनके इनकार करने के बाद न केवल जिला प्रशासन बल्कि स्कूल प्रबंधन की परीक्षा संबंधित कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में भिवानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया सौदापुर निवासी सुनील सैनी भी मुख्य आरोपी पवन सैनी का भाई निकला। पुलिस ने सुनील को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। भिवानी पुलिस ने शनिवार को सौदापुर निवासी पवन सैनी को गिरफ्तार कर
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले रविवार को एचएसएससी के प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पवन सैनी से पूछताछ में बताया कि वह करुणा मांटेसरी स्कूल मॉडल टाउन पानीपत में पीटीआई के पद पर तैनात है।

उसने रविवार को प्रश्न पत्र स्कूल से ही रोहतक की यूनिवर्सल एकेडमी के संचालक जितेंद्र सिवाच को भेजा था। इसी बीच भिवानी सीआईए सौदापुर निवासी पवन सैनी के भाई सुनील को भी उठाकर ले गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद सुनील को रविवार को छोड़ दिया।

इनके परिजनों का कहना है कि वे सब निर्दोष हैं और उनको फंसाया जा रहा है।

करुणा मांटेसरी स्कूल मेरा है और मैं स्कूल में बहुत कम जाता हूं। मेरा खेतीबाड़ी का काम है और ज्यादातर खेती को ही देखता हूं। मेरे संज्ञान में पवन सैनी नाम का स्कूल में कोई टीचर नहीं है। प्रिंसिपल ही इस बारे में कुछ बता सकती हैं। प्रिंसिपल सोमवार को स्कूल में ही मिलेंगी।-
नीतिसेन भाटिया, प्रबंधन, करुणा मांटेसरी स्कूल पानीपत।

पवन गांव में खुद को बताता था हेल्थ टीचर
मिली जानकारी के अनुसार पवन सैनी गांव में ये भी बताता था कि गत दो माह से हरिद्वार के सरकारी स्कूल में हेल्थ टीचर के पद पर है। ग्रामीण पवन और उसके भाई सुनील दिखने में इतने समान हैं कि गांव वाले भी उनकी पहचान में धोखा खा जाते हैं।

बताया जा रहा है कि पवन 12वीं पास है, जबकि उसका भाई सुनील बीए पास है। कुछ लोगों को संदेह है कि कहीं पवन ने सुनील नाम रखकर ही नौकरी नहीं पाई हो। सुनील कुमार एक फैक्ट्री में काम करता है। भिवानी पुलिस ने इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने के लिए सुनील कुमार की मार्कशीट भी साथ ले गई थी।

बड़े लोगों के साथ संपर्क, नवाबी शौक भी हैं पवन के
पवन सैनी के बड़े-बड़े लोगों के साथ कांटेक्ट थे। बताया जा रहा है कि पवन सैनी ने गत दिनों जिले के गांव सुताना में प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था। प्रतियोगिता में कई बड़े लोग आए थे। पवन सैनी के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है,

लेकिन वह इन सबके बीच नवाबी शौक रखता है। ग्रामीणों के अनुसार पवन गत दिनों करीब 80 हजार रुपये की नई मोटरसाइकिल लेकर आया है। वह बड़े ठाठ-बाट से रहता है। गांव के लोगों को उस पर शक तक नहीं था, लेकिन अब उसकी काम सुनकर हर कोई अचरज में है।


पुलिस-प्रशासन की चौकसी पर भी उठे सवाल
प्रशासन और पुलिस हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क भर्ती परीक्षा में पुख्ता प्रबंध व किसी तरह की गड़बड़ी न होने का राग अलापते रहे और करुण मांटेसरी स्कूल में पीटीआई पवन सैनी ने एक नहीं बल्कि तीनों पेपर व्हाट्स एप पर आउट कर दिए।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अब सीधे तौर पर जिम्मेदारी लेने की बजाय एक दूसरे पर मामला थोपने में लग गए हैं। डीसी ने प्रश्न पत्र लीक मामले को क्रिमिनल मामला बताते हुए कहा है कि इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी ने प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र के अंदर से लीक होने की बात कही है।

दोनों का ही कहना है कि ठोस सुबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक मामले में करुणा मांटेसरी स्कूल का नाम आने से पानीपत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भिवानी पुलिस की मानें तो पीटीआई पवन सैनी ने एचएसएससी का एक नहीं तीनों पेपर आउट किए थे।

उसको प्रत्येक प्रश्न पत्र को आउट करने के पांच लाख रुपये भी दिए गए हैं।

प्रशासन व पुलिस पर बड़ा सवाल, मोबाइल अंदर कैसे गया
एचएसएससी पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोबाइल स्कूल के अंदर कैसे गया। प्रशासन ने स्कूल में जैमर लगाए थे और पुलिस परीक्षा केंद्र में जाने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी व टीचर की बारीकी से तलाशी लेने का दावा कर रही थी।

आरोपी पवन सैनी मोबाइल से प्रश्न पत्र को व्हाटस एप करने की बात कह रहा है। पुलिस गहराई से जांच करे तो परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात दूसरे स्टाफ या अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ सकती है।

यदि मोबाइल काम कर रहा था तो इसका मतलब ये हुआ कि जैमर डिस्कनेक्ट था। ऐसा करने वाला कौन था? यह जांच का विषय है।

पानीपत के मॉडल टाउन स्थित करुण मांटेसरी स्कूल से एचएसएससी का प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी लगी है। प्रश्न पत्र आउट करने वाला स्कूल का ही पीटीआई पवन सैनी बताया गया है। प्रश्न पत्र पेपर शुरू होने के बाद व्हाटस एप किया गया है। यह क्रिमिनल मामला है। पुलिस इसमें अपनी जांच कर सकती है। प्रशासन को जरूरत पड़ी तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।

एचएसएससी का प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच भिवानी पुलिस कर रही है। पानीपत में परीक्षा केंद्र के अंदर से प्रश्न पत्र लीक किया गया है। पुलिस को जरूरत पड़ी तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश दुग्गल, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed