फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Four years imprisonment for molesting a student, fine also imposed

Panipat: छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को चार साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Fri, 08 Nov 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 11:35 PM IST
सार

समालखा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की घटना है।

विज्ञापन
Panipat: Four years imprisonment for molesting a student, fine also imposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पानीपत में समालखा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पड़ोसी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। एक साल चली मामले की सुनवाई में समालखा थाना पुलिस ने अदालत में 12 गवाह पेश किए। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि 16 नवंबर 2023 को समालखा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी कक्षा सातवीं में पढ़ती है। 15 नवंबर 2023 देर शाम को वह अपने भाई को बुलाने पशुबाड़े में गई थी।
विज्ञापन


रात लगभग आठ बजे जब उसे उसका भाई नहीं मिला तो वह घर लौट रही थी। रास्ते में जगफूल ने उसकी बेटी को पैसों का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी को इस बारे में बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी घर रोते हुए आई। उसने बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई। समालखा थाना पुलिस ने दोषी जगफूल को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस के सामने छेड़छाड़ की वारदात में कबूलनामा भी किया। अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह ने दोषी जगफूल को चार साल की कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed