फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Four inspectors suspended for embezzlement of ration worth lakhs

Panipat: लाखों का राशन गबन में चार इंस्पेक्टर निलंबित, तीन साल पहले के गोलमाल में फंसे थे

Thu, 20 Jun 2024 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 10:52 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चार इंस्पेक्टर तीन साल पहले के गोलमाल में फंसे थे। डीएफएससी ने दो अधिकारियों और तीन डिपो होल्डर्स पर मुकदमा कराया था।

विज्ञापन
Panipat: Four inspectors suspended for embezzlement of ration worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में गरीबों का राशन हड़पने वाले डिपो होल्डर्स को पिछले चार सालों तक शह देने वाले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चार इंस्पेक्टरों की मुख्यालय की जांच पड़ताल में मिलीभगत की पोल खुल गई। जिसके बाद मुख्यालय ने चारों इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


ये चारों इंस्पेक्टर राशन गबन करने वाले डिपो होल्डर्स के साथ मिलीभगत कर बड़े स्तर पर गरीबों का राशन हड़प रहे थे। डीएफएससी ने दो माह पहले डिपो होल्डर्स और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होेंने उनकी पिछले चार सालों के रिकॉर्ड की जांच कराने की मुख्यालय से अपील की थी।
विज्ञापन


जिसमें इन्हीं डिपो होल्डर के साथ ये चारों इंस्पेक्टर संलिप्त मिले। जिस पर ये कार्रवाई हुई है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक का कहना है कि मुख्यालय की ओर से चारों इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने 12 अप्रैल को इंस्पेक्टर सुरेंद्र सैनी, प्रोग्रामर सृजन भारती और तीन डिपो होल्डर अनिल, ललिता और उमेश पर करीब 20 लाख से ज्यादा का राशन गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफएससी ने मुख्यालय से वर्ष 2021, 22, 23, 24 की जांच करवाकर कार्रवाई की अपील भी की थी। जिसमें इन तीनों डिपो होल्डर द्वारा कान्फ्रेंड द्वारा जारी बिल, स्टॉक को पीओएस मशीन में राशन को रिसीव न करके गबन किया गया है।


ये किया था गबन
आरोपियों द्वारा 147505 किलो गेहूं, 9631.800 बाजरा, 11961 लीटर सरसों तेल, 4020 किलो चीनी, 1132 किलो नमक का गबन किया गया था। अधिकारियों ने डिपो धारक से कोई रिकवरी या स्टॉक के बारे में कोई नोटिस तक जारी नहीं किया। जिस पर डीएफएससी को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी जांच करवाई। जिस पर मुख्यालय ने अपनी ओर से पड़ताल करने के बाद उक्त डिपो होल्डरों के साथ मिलीभगत में फंसे इंस्पेक्टर सुरेंद्र सैनी, प्रवीन, अमित दहिया ओर बिजेंद्र को सस्पेंड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed