{"_id":"645c869ef13f30b06301f590","slug":"drunkards-attacked-woman-with-sword-and-chopped-off-four-fingers-in-panipat-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: शराबियों ने महिला पर तलवार से हमला कर चार उंगलियां काटी, घर में घुसने का किया था विरोध, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: शराबियों ने महिला पर तलवार से हमला कर चार उंगलियां काटी, घर में घुसने का किया था विरोध, हालत गंभीर
Thu, 11 May 2023 11:39 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 11:39 AM IST
सार
पानीपत की सैनी कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि बुधवार देर रात उनके घर के बाहर 5-6 लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे और उन्होंने शराब के नशे में अपना मोबाइल पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल लेने के लिए उन्होंने उनका दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया।
विज्ञापन
महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत की सैनी कॉलोनी में शराबियों ने एक महिला पर तलवार से हमला कर हाथ की तीन अंगुली काट डाली। शराबियों ने उसके पति-जेठ पर भी तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने इनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस परिवार की गलती इतनी सी थी कि इन्होंने रात को शराबियों को अपने घर में आने से रोका था। अब किला थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सैनी कॉलोनी की है घटना, पति व जेठ पर भी तलवार से हमला
सैनी कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि बुधवार देर रात उनके घर के बाहर 5-6 लोग शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे और उन्होंने शराब के नशे में अपना मोबाइल पड़ोसियों की छत पर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल लेने के लिए उन्होंने उनका दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर वह गाली गलौज करने लगे और उनके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
5-6 बदमाशों ने किया हमला
बीच-बचाव में उसके परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पहुंच गए और मामले को शांत करवा दिया। कुछ देर बाद वहां 15 से 16 लोग तलवारों और लोहे की रॉड से लैस होकर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों पर हमला बोल दिया। वह बीच बचाव में आई तो उसके हाथ पर भी तलवार से वार कर दिया और चार उंगलियों को अलग कर दिया गया। हमले में उसका जेठ किशोर, पति पंचम व नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन