फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   car, glass, stand breack, things, stolen

घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़, सामान चोरी

Sun, 08 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 08 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
car, glass, stand breack, things, stolen
car - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। काबड़ी रोड फाटक स्थित शक्ति नगर में एक डिस्ट्रीब्यूटर के घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का शीशा तोड़कर कपड़े चोरी हो गए। डिस्ट्रीब्यूटर शीशा टूटने की आवाज सुनकर बाहर आए, तब तक चोर भाग चुका था। पीड़ित ने थाना मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत काबड़ी रोड शक्ति नगर में शनिवार देर शाम डिस्ट्रीब्यूटर कुलदीप मोगा की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी।

तभी किसी ने उसका पिछला शीशा तोड़कर गारमेंट चोरी कर लिए। कुलदीप ने बताया कि वह दिल्ली से कपड़े लाकर पानीपत और सफीदों में सप्लाई करते हैं। वह शनिवार देर शाम करीब नौ बजे दिल्ली से आए। उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी दी। कार में कपड़े भी थे। वह रात करीब दस बजे खाना खा रहे थे, इसी दौरान उन्हें शीशा टूटने की आवाज आई। वह बाहर आए तो एक व्यक्ति गाड़ी से गारमेंट के कपड़े निकाल रहा था। उसने आवाज दी तो वह भाग गया। कुलदीप ने बताया कि वह सामान्य रूप से आने के बाद कपड़ों को गाड़ी से निकाल कर घर में रख देता था। शनिवार को कुछ लेट होने के कारण उसने कपड़े नहीं निकाले। उसे रविवार सुबह जल्दी सफीदों जाना था।
विज्ञापन



पुलिस को शक्ति नगर काबड़ी रोड पर कुलदीप मोगा की गाड़ी का शीशा तोड़कर कुछ सामान उठा ले जाने की शिकायत मिली है। आरोपी की गतिविधियां नजदीक की एक फैक्ट्री के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed