फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टॉफी लेने घर से निकली बच्ची लापता, एसपी ने सभी थानों प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को सर्च ऑप्रेशन चलाने के दिए निर्देश

टॉफी लेने घर से निकली बच्ची लापता, एसपी ने सभी थानों प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को सर्च ऑप्रेशन चलाने के दिए निर्देश

Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
टॉफी लेने घर से निकली बच्ची लापता, एसपी ने सभी थानों प्रभारियों व चौकी इंचार्ज को सर्च ऑप्रेशन चलाने के दिए निर्देश
पानीपत। पचरंगा बाजार में घर से टॉफी लेने के लिए निकली चार साल की बच्ची वीरवार शाम लापता हो गई। परिजनों ने आसपास बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सुमित कुमार ने सभी थानों व चौकी में बच्ची का फोटो भिजवाकर बच्ची को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की गश्त टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा सभी पार्षदों से भी पुलिस ने बच्ची को ढूंढ़ने में मदद मांगी है। वहीं दूसरी ओर बच्ची के लापता हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द बच्ची की तलाश करने की गुहार लगाई है। माता आरती निवासी पचरंगा बाजार ने बताया कि मानवी स्कूल से आने के बाद खाना खाती है और फिर घर से पास ही स्थित दुकान से रोजाना टॉफी लेने जाती है। वहीं वीरवार को मानवी टॉफी लेने के लिए घर से निकली, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इधर, पुलिस ने मानवी की तलाश के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रबुद्ध नागरिकों व सोशल मीडिया का भी मानवी की तलाश में सहयोग लिया जा रहा है। कई सामाजिक संस्थाएं भी मानवी को ढूंढ़ने में मदद कर रही हैं। इसके अलावा पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed