फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला ने किया विरोध, तो जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ

महिला ने किया विरोध, तो जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
महिला ने किया विरोध, तो जबरन खिलाया जहरीला पदार्थ
पत्नी ने अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने से इनकार किया तो पति ने दिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

- शहर के राजनगर में वीरवार सुबह हुई घटना, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
- महिला ने अपने पति पर लगाया अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के राजनगर में एक पति ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि वह अपनी पत्नी पर अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जबकि उसकी पत्नी इनकार कर रही थी। महिला को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। आरोप है कि पति ने यहां पर भी आकर अपनी पत्नी व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान अस्पताल में हंगामा मचा रहा। थाना मॉडल टाउन ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। पुलिस को फिलहाल महिला के बयान नहीं मिल पाए हैं। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।
राजनगर में महिला को उसके पति ने वीरवार की सुबह जहरीला पदार्थ दे दिया। महिला की हालत बिगड़ी तो उसने अपने पिता के पास दिदल्ली फोन कर सूचना दी। जिसके बाद महिला का पिता सुबह करीब11 बजे राजनगर पहुंचा और महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के होश में आने के बाद अपने पति पर आरोप लगाया कि वह शराब का आदी है और उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता है। वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। वे उसको मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल में ले गए। परिजनों का आरोप है कि उसका पति अपने 5-6 साथियों के साथ अस्पताल में पहुंच गया और अपने ससुर के साथ हाथपाई करने पर उतारू हो गया। यहां पर लोग इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किया। इसी बीच थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वर्जन
राजनगर में महिला को जहरीला पदार्थ खिलाने की सूचना मिली थी। पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची तो उसको रेफर करने की सूचना मिली। परिजनों ने उसको मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराने की जानकारी लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अस्पताल में भी हंगामा किया है। पुलिस फिलहाल महिला के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इसमें बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, चौकी आठ मरला, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed