फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया

-पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया

Fri, 10 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया
पानीपत। शहर की देसराज कॉलोनी में अलमारी का कुंडा ठीक करने के बहाने दो युवक अलमारी से 11 तोले सोने के गहने और 12 हजार रुपये की नगदी ले उड़े। मकान मालिक द्वारा कई दिन बाद देखने पर इसका पता चला। थाना पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर में इस तरह से पिछले एक माह में दूसरी वारदात है। इससे पहले एक वकील की पत्नी की अलमारी से गहने व नगदी चोरी कर ले गए थे। प्रमोद कुमार निवासी देसराज कॉलोनी पुराना सीआईए स्टाफ रोड ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसने अपने घर की अलमारी में 11 तोले सोना व 12 हजार रुपये नक रखे थे। उसकी अलमारी का कुंडा खराब था। उसने राह चलते दो युवकों को बुलाकर कुंडा ठीक करने की कही। उन दोनों ने अलमारी का कुंडा ठीक कर दिया। उसने आठ नवंबर को सुबह अलमारी को देखा तो उसमें 11 तोले सोने के गहने व 12 हजार रुपये नहीं मिले। उसने आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसकी शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed