{"_id":"5a19bfce4f1c1b686a8b5b00","slug":"191511636942-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस की कई टीम सीमी हत्याकांड को सुलझाने में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस की कई टीम सीमी हत्याकांड को सुलझाने में जुटी
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को पूछताछ में मिले अहम सुराग, दुकानदार से भी करेगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर व पेंट्स दुकानदार दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा की हत्या किसी नजदीकी व राजदार ने ही की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीन ऑफ क्राइम का मेल करने के बाद शक भी यकीन में बदल गया है। पुलिस ने इसी दिशा में जांच तेज कर दी है। पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल गई है। कुछ सूत्रों की माने तो पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को पूछताछ में शामिल किया है। वहीं पुलिस हार्डवेयर दुकानदार से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। आला अधिकारियों ने वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
थाना शहर व सीआईए स्टाफ पानीपत की टीमों ने शनिवार को सीमा हत्याकांड में गीता कॉलोनी में लगे सीसीटीवी से ली फुटेज की बारीकी से जांच की। पुलिस को काले रंग की स्कूटी सवार व्यक्ति किसी भी फुटेज में नजर नहीं आया और न ही कोई भागता हुआ आरोपी नजर आ रहा है। ऐसे में पुलिस का शक व्यापारी के नजदीकियों पर गया। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इनमें एक व्यक्ति सेक्टर-13/17 का बताया गया है। पुलिस ने इस व्यक्ति से बारीकी के साथ पूछताछ की।
यह है मामला
विदित है कि गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं पेंट व्यापारी दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा (42) की वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हत्या कर दी थी। प्राथमिक दृष्टता में हत्या गोली मारने से मानी गई थी। पुलिस ने सीमा के देवर के बयान पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर घर की डोरबैल बजाई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी पैदल ही असंध रोड की तरफ फरार हो गए थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त घर में पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर रही थी और उसकी लड़की सानिया अपने कमरे में गाने सुन रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
पुलिस गीता कॉलोनी निवासी सीमा की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। इसमें किसी नजदीकी का भी हाथ हो सकता है। पुलिस जल्द ही वारदात को सुलझा देगी।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।