{"_id":"59cd43654f1c1ba8538b4d28","slug":"161506624357-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची के हत्यारोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची के हत्यारोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के हत्यारोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
- बच्ची का 22 सितंबर की शाम को एक खंडहर में बने कुएं में मिला था शव
- सीआईए-थ्री ने हत्यारोपी सुखराज को कौशांकी यूपी से किया था गिरफ्तार
- फिलहाल कौशांबी थाना पुलिस ने दुराचार व हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार दिखाया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए-थ्री थाना चांदनी बाग के अंतर्गत चार साल की एक बच्ची की दुराचार के प्रयास के बाद हत्या के मामले में आरोपी सुखराज को यूपी से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आएगी। दरअसल यूपी के कौशांबी थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पहले अपने मुकदमे में गिरफ्तार दिखाने की बात कही थी। पुलिस ने अब आरोपी का प्रोडक्शन वारंट यूपी कोर्ट में लगाया है।
विदित है कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी चार वर्षीय एक बच्ची का 17 सितंबर को अपहरण कर लिया था। परिजनों के अनुसार बच्ची हनुमान स्वरूप देखने घर बाहर आई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसी शाम को अपहरण कर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 22 सितंबर को बच्ची का शव बरामद कर लिया था। परिजनों ने उसके साथ दुराचार की भी आशंका जताई थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पीजीआई रोहतक में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस को सोमवार को ही डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली थी। जिसमें बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास व फिर गर्दन में फंदा डालकर हत्या करना सामने आया था। थाना चांदनी बाग, सीआईए-टू व सीआईए-थ्री की टीम आरोपी की धरपकड़ में लगी हुई थी। सीआईए-थ्री पानीपत ने आरोपी की पहचान सुखराज निवासी हंजापुर जिला कौशांबी यूपी के रूप में की और उसकी धरपकड़ की। पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार को कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पानीपत किसी काम से आया था और करीब एक सप्ताह पानीपत में रहा था। उसने इस दौरान चार साल की एक बच्ची की अपहरण कर गंदी हरकत करने के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस को आरोपी को लेकर वीरवार को पानीपत के लिए चलना था, लेकिन कौशांबी में एक बच्ची के साथ दुराचार व हत्या के मामले में आरोपी को पहले गिरफ्तार करना पड़ा।
वर्जन
पुलिस को जांच के दौरान कौशांबी निवासी सुखराज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। कौशांबी में मामला भड़कने के चलते स्थानीय पुलिस को पहले गिरफ्तार दिखाना पड़ा। पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, प्रभारी, सीआईए-ए थ्री, पानीपत।