{"_id":"59e503d24f1c1b59678b64e6","slug":"151508180946-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गोहाना रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी उद्यमी सुरेश जैन के घर सोमवार दोपहर को दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-गोहाना रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी उद्यमी सुरेश जैन के घर सोमवार दोपहर को दिया वारदात को अंजाम
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट उद्यमी की बहू को पिस्तौल व चाकू दिखा बनाया बंधक, दिनदहाड़े करीब दो लाख की नकदी समेत पांच लाख की लूट
दो बदमाशों ने व्यापारी की बहू को अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम
- एक बदमाश ने पहले पिस्तौल दिखाई और फिर चुप होने पर चाकू के बल पर बनाया बंधक
- लुटेरे घर से करीब दो लाख की नकदी समेत पांच लाख लूट ले गए
- मोटरसाइकिल पर दोपहर के समय आए थे दोनों बदमाश
- त्योहारी सीजन में वारदात से व्यापारी व आमजन चिंतित
फोटो-10 से 14
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस अधीक्षक के फेस्टिवल सीजन में सुरक्षा के दावों के बीच सोमवार को दिनदहाड़े गोहाना रोड संजय कॉलोनी स्थित वेस्ट के एक उद्यमी के घर महिला को पिस्तौल व चाकू के बल पर बंधक बनाकर करीब दो लाख की नकदी समेत पांच लाख लूट लिए गए। बदमाशों की संख्या दो थी और इनमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति था। उद्यमी उस वक्त बरसत रोड स्थित अपने गोदाम पर गया हुआ था, जबकि उसका लड़का नई कार खरीदने के लिए शोरूम में गया हुआ था। सास छोटी पौती को लेकर डॉक्टर के पास गई हुई थी। दोनों लुटेरे सास का नाम लेकर ही घर में दाखिल हुए थे। लुटेरों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए थे और चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी वेस्ट के उद्यमी सुरेश जैन के घर पर सोमवार दोपहर दो बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पहले घर में अकेले मौजूद सुरेश जैन के लड़के दिनेश जैन की पत्नी रेनू को चाकू दिखाया। दोनों बदमाश उसको चाकू दिखा अंदर मकान में ले गए और अंदर पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रेनू का उसी की साड़ी से मुंह बांध दिया और नकदी व ज्वैलरी की जानकारी ली। बदमाशों ने इसके बाद रेनू को रसोई में बंद कर दिया और अलमारी व मकान के दूसरे हिस्सों से करीब दो लाख नगद व करीब ढाई लाख की सोने व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
सास मकान में आई तो आंटी जी नमस्ते बोलकर हुए फरार
बताया जा रहा है रेनू की सास सुमन सोमवार दोपहर को अपनी छोटी पोती को दवा दिलाने चली गई थी। इसी समय एक बुजुर्ग व उसके साथ एक युवक आए और दरवाजे की कूंडी बजाकर आंटी (सुमन) के बारे में पूछा। रेनू ने उनको दवा दिलाने की बात कही। बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 20 मिनट मकान में रहे। इसी बीच सुमन घर पहुंच गई। सुमन वापस आई तो दरवाजे की कूंडी खटखटाकर रेनू बेटा, रेनू बेटा बोलकर आवाज लगाई। बदमाश तुरंत बाहर आए और गेट खोलकर सुमन को आंटीजी नमस्ते बोल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस छानती रही खाक
संजय कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला व उसके परिवार के लोगों से बातचीत की। इसी समय सीआईए की टीम भी पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने मकान के आसपास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
सीसीटीवी की फुटेज देखकर रेनू ने पहचाने लुटेरे
पुलिस ने संजय कॉलोनी में उद्यमी सुरेश जैन के घर से लेकर संजय कॉलोनी में आसपास के घरों व अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को इसको लेकर तीन राउंड लगाने पड़े। पुलिस को कहीं पर भी सीसीटीवी की फुटेज नहीं मिली। रेनू का पति दिनेश जैन अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगा। उसको गोहाना रोड स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध नजर आए। वह सीसीटीवी की फुटेज अपने मोबाइल में लेकर अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी रेनू को दिखाई। रेनू सीसीटीवी देखते ही दोनों लुटेरों को पहचान लिया। थाना पुलिस ने इसके बाद बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी।
सीसीटीवी में एक समुदाय विशेष का बुजुर्ग आ रहा है नजर
सीसीटीवी की फुटेज में एक बुजुर्ग व एक नौजवान मोटरसाइकिल पर आते व जाते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग एक दाड़ी के आधार पर एक समुदाय विशेष का व्यक्ति नजर आ रहा है, जबकि नौजवान सामान्य नजर आ रहा है। महिला रेनू आरोपी युवक की कपड़ों के आधार पर भी पहचान की।
धनतेरस पर घर में नई गाड़ी लाना चाहता था व्यापारी का परिवार
बताया जा रहा है कि व्यापारी सुरेश जैन धनतेरस के दिन घर में नई गाड़ी लाना चाहता था। उसने सुबह ही अपने बेटे दिनेश जैन को शोरूम में गाड़ी बुक कराने को भेज दिया। उन्होंने घर में करीब दो लाख रुपये नकद भी गाड़ी लाने के लिए रखे थे। बदमाशों ने एक ही झटके में परिवार के सारे सपनों पर पानी फेर दिया। बताया जा रहा है रेनू ने एक बजे अपने पति दिनेश जैन के साथ गाड़ी को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद करीब सवा एक बजे अपने मायका में अपनी मां से फोन पर बात की थी। इसी समय बदमाश मकान में दाखिल हुए।
सेक्टर-12 की वारदात के बाद भी पुलिस नहीं सजग हुई
बदमाशों ने दो दिन पहले सेक्टर-12 निवासी उद्यमी एवं कांग्रेसी नेता रमेश बतरा के घर में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। सोनू बतरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर को वह फैक्ट्री में था और उसकी पत्नी घर पर थी। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे दो बदमाश घर में घुस आए। उनके हाथ में चाकू व पिस्तौल थी। इसी समय सोनू बतरा मकान में आ गया। बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इन सबके बाद भी सुरक्षा को लेकर सजग नहीं हुई।
वर्जन
पुलिस को संजय कॉलोनी में लूट की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। दो बदमाशों ने घर की बहू को पिस्तौल व चाकू के बल पर बंधक बना लिया था। लुटेरे ढाई लाख की नकदी समेत अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक सीसीटीवी की फुटेज भी बरामद की है। पुलिस इसके आधार पर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।