फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गो-तस्करों की पिकप की टक्कर से पलटी पुलिस पीसीआर

गो-तस्करों की पिकप की टक्कर से पलटी पुलिस पीसीआर

Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गो-तस्करों की पिकप की टक्कर से पलटी पुलिस पीसीआर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पिकअप में सवार गो तस्करों पीसीआर नंबर पांच व गो भक्तों पर हमला किया। इस दौरान पीसीआर वाहन को नुकसान भी पहुंचा। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने व जान से मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया।
गो भक्त दीपक ने पुलिस को बताया कि रिसालू गांव के पास रात पिकप में सवार पशु लेकर निकलने लगे। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पीसीआर नंबर पांच मौके पर पहुंची। पिकप का पीछा किया गया तो वह एक रास्ते से निकली जहां पर रास्ता बंद हो गया। वापस उसने वहन मोड़ा। इसी दौरान पीसीआर पर जोरदार टक्कर मारी। पीसीआर खेत में पलट गई। जब उसने अपने साथियों के साथ ईटिओज कार से पीछा किया तो उनकी कार को टक्कर मारती निकल गई। सदर थाना पुलिस ने दीपक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने व गो तस्करी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गो रक्षा दल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
पुलिस की लचर कार्रवाई से असंतुष्ट गो रक्षा दल के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने व गो तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने बताया कि वे निस्वार्थ भाव से गो रक्षा कर रहे हैं। वहीं पुलिस का ध्यान गो तस्करों के प्रति केंद्रित करवातेे हुुए कहा कि पिछले कई दिनों से जिले में गो तस्करों ने आतंक मचा रखा है और गो तस्कर गोकशी के लिए प्रति दिन गाय उठाकर उत्तर प्रदेश ले जाते है। गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से गौ रक्षा दल के सदस्यों में असंतोष है और जिस कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है, उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने उपायुक्त को भी उक्त ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या-11 से 13 तक
गो-तस्करों की पिकप की टक्कर से पलटी पुलिस पीसीआर, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed