{"_id":"5caf85ccbdec2214743f5313","slug":"11555006924-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर सामान लेने गई 6 साल की मासूम से 17 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, दोषी को 15 साल की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान पर सामान लेने गई 6 साल की मासूम से 17 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म, दोषी को 15 साल की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर सामान लेने गई 6 साल की मासूम से 17 साल के नाबालिग ने किया था दुष्कर्म, दोषी को 15 साल की कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना
पानीपत। क्षेत्र में दुकान से सामान लेने गई 6 साल की मासूम से उसी के ही गांव के 17 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी को वीरवार को एडीजे शशि बाला चौहान की कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी भुगतना होगा। जुर्माना न भुगतने पर दोषी को 1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
दोषी को पकड़ने का किया प्रयास तो पीड़िता की मां को धक्का देकर हुआ फरार
पुलिस को 20 जून 2017 को दी शिकायत में 6 साल की पीड़िता की मां ने बताया था कि दोपहर 4 बजे का समय था। उसकी बेटी घर के नजदीक ही एक दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। करीब साढ़े 4 बजे तक भी जब वो नहीं लौटी, तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए मां को गांव स्थित एक पशुबाड़ा के आसपास से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए मां उक्त जगह पहुंची। जहां पहुंच कर देखा कि गांव का ही एक दोषी उसकी 6 साल की मासूम बेेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। दोषी को मौके पर ही मां ने पकड़ना चाहा, तो दोषी पीड़िता की मां को धक्का देकर फरार हो गया। पीड़िता को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल हुआ। पुलिस ने दोषी को 23 जून 2017 को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे वीरवार को 6 पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई गई।