फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस अधिकारियों ने आरोपों की जांच की शुरू

-पुलिस अधिकारियों ने आरोपों की जांच की शुरू

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस अधिकारियों ने आरोपों की जांच की शुरू
थानेदार ससुर व तीन देवरों पर दुराचार के प्रयास व दहेज प्रताड1ना का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला पुलिस में तैनात एक थानेदार व उसके तीन लड़कों पर दुराचार के प्रयास के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाली खुद थानेदार की पुत्रवधु ही है। उसका आरोप है कि उसका ससुर थानेदारी की धौंस दिखाता है। उसने सीएम विंडो में भी शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उससे बार-बार पैसों व गहनों की मांग की जाती है।
कप्तान नगर निवासी जीनत ने बताया कि वह मूल रूप से कैराना यूपी की रहने वाली है। उसका निकाह 29 अक्तूबर 2014 को कप्तान नगर निवासी वसीम खान के साथ हुआ था। उसके परिवार के लोगों ने उसकी निकाह में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। उसके ससुर उमर मोहम्मद के कहने पर बारातियों को चांदी की 15 अंगूठी दी थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसको निकाह के कुछ दिनों बाद ही परेशान करने लगे। उसने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके पति के अशक्त होने पर उसका ससुर व तीनों देवर उसके साथ गलत हरकत करने लगे। उसने अपनी सास को इस बाबत बताया तो उसको ही धमकाना शुरू कर दिया। उसने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने तक की धमकी दी। उसने 16 दिसंबर 2015 को एक लड़के को जन्म दिया। जिसका सारा खर्च उसके माता-पिता ने वहन किया था। उसके मायका द्वारा लड़के के होने पर दिया सामान बहुत व घटिया बताकर उसको ताने मारने लगे। उसके ससुर ने ऐसे मौके पर सोने की अंगूठी व चेन देने की बात कही। उसके ससुर व देवरों ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को सब इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद के खिलाफ उसकी पुत्रवधु की शिकायत मिली है। उसने उसके व उसके लड़कों पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश लोहान, डीएसपी, सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed