फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two people die under suspicious circumstances in a single night.

Sambhal News: एक ही रात में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two people die under suspicious circumstances in a single night.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला तो वहीं दूसरे 52 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की देररात छत से गिर जाने के कारण मौत हो गई। परिजन बीमारी से मौत होना बता रहे हैं। किसी मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने गांव के एक धनाढ्य व्यक्ति से ब्याज पर दो लाख रुपये लिए थे। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। बार-बार तकादा होने के कारण परिवार में बाप बेटे में कलह हो रही थी और जमीन बेचने की बात से आहत था। जिस कारण शुक्रवार की रात उक्त व्यक्ति ने गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर आम के पेड़ से गमछे से फंदा लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति शुक्रवार की रात तीन बजे करीब छत से नीचे जमीन पर आ गिरा और गंभीरपुर से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर चंदौसी के निजी चिकित्सालय जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल परिजनों ने शनिवार की सुबह पुलिस को बिना सूचना दिए दोनों लोगों का एक ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ विवेक जावला ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed