फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Coaching center student dies after being hit by train in Panipat

Panipat: कोचिंग सेंटर से लौट रहा छात्र ट्रेन की चपेट में आया, मौत, कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था रोहित

Wed, 11 Dec 2024 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में कोचिंग सेंटर से लौट रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित के तौर पर हुई है। रोहित 12वीं के बाद कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
Coaching center student dies after being hit by train in Panipat
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की बिशनस्वरूप कॉलोनी के पीछे रेलवे ट्रैक पार करते हुए कोचिंग सेंटर के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र कोचिंग सेंटर से अपने हरिसिंह कॉलोनी स्थित घर जा रहा था। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरिसिंह कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला है। वह 10 साल से पानीपत में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। वह हरि सिंह कॉलोनी में एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड है। उसके तीन बेटे हैं। उसका सबसे बड़ा बेटा रोहित (20) था। मझला बेटा अनुपन आठवीं व छोटा बेटा अनुराग पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। रोहित 12वीं पास करने के बाद अब बिशनस्वरूप कॉलोनी में कंप्यूटर की कोचिंग ले रहा था। 
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर को घर से कोचिंग कक्षा के लिए गया था। वह शाम चार बजे कोचिंग कक्षा से वापस अपने हरिसिंह कॉलोनी स्थित घर आ रहा था। ट्रैक पार करते हुए वह करनाल की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed