Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire at yarn factory reduces machinery and raw materials to ashes; fire brigade extinguishes the blaze.

Panipat News: यार्न फैक्टरी में आग से मशीन और कच्चा माल राख, दमकल ने बुझाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fire at yarn factory reduces machinery and raw materials to ashes; fire brigade extinguishes the blaze.
फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत : विभाग
इंडसि्ट्रयल एरिया में ज्योति कॉट्स यार्न में घटना, शॉर्ट सर्किट बनी वजह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इंडस्ट्रियल एरिया पीपल वाली गली स्थित ज्योति कॉट्स यार्न प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे करीब 60 श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। फैक्टरी के भीतर रखी मशीनें और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की प्रथम दृष्टया में फैक्टरी फायर एनओसी के चल रही थी। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फैक्टरी संचालक नीरज गोयल ने बताया कि मंगलवार को 2:45 बजे अचानक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से एक रेंग मशीन, मोटरयुक्त कटर, मशीनों के अंदर चल रहा कच्चा माल, बिल्डिंग के पंखे और इलेक्ट्रॉनिक पैनल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में फैक्टरी की एनओसी नहीं मिली है। फैक्टरी की दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन यहां घटना हुई

-27 अक्तूबर को राजनगर स्थित एक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से 20 वर्षीय श्रमिक ऋशु की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया था।


-31 अक्तूबर को बलाना गांव स्थित कंबल की एक फैक्टरी में तड़के अचानक भीषण आग लग गई थी। इसमें फैक्टरी में रखा कच्चा माल और मशीनें जलकर खाक हो गईं थीं।

-02 नवंबर को काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर की एक पॉलिएस्टर फैक्टरी में आग लगने से मशीनें और माल जल गया।

फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत : विभाग

फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed