Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17 shops sealed in Sector 11-12 before Dhanteras

Panipat News: सेक्टर-11-12 में धनतेरस से पहले 17 दुकानें कीं सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
17 shops sealed in Sector 11-12 before Dhanteras
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सील दुकान। स्रोत : सोशल मीडिया
एचएसवीपी की कार्रवाई, 30 दुकानदारों को जारी किए थे नोटिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की हाउसिंग विंग ने धनतेरस के पहले सेक्टर-11-12 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए आवासीय परिसरों में चल रही 17 दुकानों को सील कर दिया। मंगलवार को पुलिस बल के साथ पहुंची विभागीय टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली रही।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आवासीय मकानों में नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। विभाग ने पहले करीब 30 दुकानदारों को सीलिंग और नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किए थे। अधिकारियों के अनुसार, नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद 17 दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने लगाया पक्षपात का आरोप
स्थानीय दुकानदारों ने रोष जताते हुए अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। दुकानदार रमेश और दीपक ने कहा कि छोटे व्यापारियों की दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों की दुकानों पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कुछ दुकानदारों को एक सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत दी गई, जबकि उन्हें अपना पक्ष रखने या व्यवस्था संभालने का पर्याप्त समय नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के तहत की कार्रवाई : ईओ
एचएसवीपी के ईओ प्रतीक हुड्डा ने बताया कि आवंटन की शर्तों और शहरी विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाली अन्य इकाइयों के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed