फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister Flying Squad demolished illegal constructions

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस के साथ डीटीपी ने गिराए अवैध निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad demolished illegal constructions
समालखा। समालखा की अवैध कालोनी में नींव उखाड़ते हुई जेसीबी - फोटो : Panipat
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और पुलिस बल के साथ शुक्रवार को डीटीपी ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। उन्होंने मकानों की नींव उखड़वाई। मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि डीटीपी ने सिर्फ गरीबों के मकानों पर ही कार्रवाई की, जबकि बड़े लोगों की ओर से किए गए अवैध निर्माण को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर और उसके आसपास अवैध कॉलोनियां काटने के साथ ही व्यावसायिक निर्माण भी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते के साथ डीटीपी अशोक गर्ग के नेतृत्व में टीम ने मेगा मॉल और न्यू दुर्गा कॉलोनी में नींव गिराने का काम किया। इस दौरान भारी पुलिस बल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार तथा चौकी इंचार्ज हरिराम के नेतृत्व में मौजूद रहा। मॉल के पीछे नींव उखाड़ने के साथ ही एक मकान की दीवार भी गिराई गई। वहीं दुर्गा कॉलोनी में मात्र नींव उखाड़ने का काम किया गया। इस दौरान हैफेड के डीएम कृष्ण कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

आमजन पर कार्रवाई रसूखदारों को छूट
लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने में महज औपचारिकता निभाई गई। टीम अवैध रूप से बनाए जा रहे मकानों की नींव उखाड़कर चली गई, जबकि अन्य निर्माण को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया गया। लोगों ने कहा कि विभाग आमजन के निर्माण को तो गिराने के लिए जेसीबी, पुलिस बल के साथ पहुंचता है, लेकिन उस आम आदमी को इन अवैध कालोनियों को वैध बताकर प्लॉट बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी अशोक गर्ग ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में हो रहे निर्माण को गिराया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनियां काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया जाता है। साथ ही लोग भी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed