{"_id":"6b0429a22720797ee10a7017","slug":"party-workers-from-across-the-state-will-also-participate-in-the-cpis-jail-bharo-movement-panipat-news-c-244-1-pnp1007-168078-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीपीआई के जेल भरो आंदोलन में प्रदेश से भी शामिल होंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीपीआई के जेल भरो आंदोलन में प्रदेश से भी शामिल होंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की सोमवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें सीपीआई के तीन दिवसीय देशव्यापी जेल भरो आंदोलन पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने की और पार्टी के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने राज्य में पार्टी गतिविधियों और वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा की।
कामरेड कश्यप ने बताया कि तीन दिवसीय आंदोलन एक से तीन दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने अपने पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल में देश की अमूल्य संपदा को बडे़- बडे़ कारपोरेट घरानों को बेचने और देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया। कामरेड कश्यप ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी देशव्यापी जेल भरो आंदोलन चलाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जेल भरो आंदोलन में राज्य के किसानों, मजदूरों, युवकों, छात्रों सहित अन्य तबकों को शामिल करने की अपील की।
बैठक में आगामी दिनों में एसकेएम और युवकों- छात्रों के संगठनों द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलनों का समर्थन किया। इस अवसर पर तिलक राज विनायक, सत्येन्द्र गिरि एडवोकेट,धर्म पाल सिंह चौहान, अश्वनी कुमार, डाक्टर सुखदेव सिंह, एडवोकेट पवन कुमार सैनी, ईशम सिंह तंवर, प्रीतम सिंह टबरा और फूल सिंह इंदौरा उपस्थित रहे।