फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A glimpse of Birju Maharaj's Kathak dance was seen in the drama stage

नाटक मंचन में दिखी बिरजू महाराज के कथक नृत्य की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Birju Maharaj's Kathak dance was seen in the drama stage
पानीपत। पाईट कॉलेज में आयोजित नाटक प्रस्तुत करते हुए। - फोटो : Panipat
समालखा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11वें ‘चलो थिएटर राष्ट्रीय नाट्य उत्सव’ मंगलवार को पाइट कॉलेज में बिरजू महाराज के कथक झलक देखने को मिली। इस नृत्य के माध्यम से जय किशन महाराज निर्देशित नाटक ‘तराना, बसंत उन्माद एवं अन्नमय’ की प्रस्तुति दी गई। कत्थक केंद्र के रंगमंडल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कथक सम्राट बिरजू महाराज के पुत्र जय किशन महाराज ने कहा कि रंगमंडल एकक का उद्देश्य प्रयोगात्मक कार्यों के माध्यम से कत्थक के रंगपटल और तकनीकी को समृद्ध करना है। केंद्र का रंगमंडल एकक इस नृत्य शैली में अद्वितीय और प्रयोगात्मक रचनाएं तैयार कर देश-विदेश में प्रस्तुत कर रहा है। इस रंगमंडल में कत्थक महाराज पंडित बिरजू महाराज के संरक्षण एवं निर्देशन में अनेक उच्च स्तरीय संरचनाएं तैयार की जाती रही हैं। जय किशन महाराज देश के सुप्रसिद्ध व्यवसायिक नर्तक परिवार से संबंध रखते हैं। वह कालका बिंदादीन घराने की आठवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज के सुपुत्र पंडित जय किशन महाराज ने कथक कला को बाल्यकाल से निष्ठापूर्वक आत्मसात किया है।
विज्ञापन

रास कला मंच सफीदों के सहयोग से रंगमंडल कत्थक नृत्य प्रस्तुति देने चलो थिएटर उत्सव में पहुंचा। पार्थ मंडल, विश्वदीप शर्मा, जया भट्ट, शिवालिक, रिद्दिमा बग्गा, रागिनी नायर, राघव मोंगा, अमन कुमार, सुमित ने कत्थक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत कलाकार ब्रिजेश मिश्रा, रहुक विश्वकर्मा, अनिल मिश्रा, लावण्या कुमार, अतुल शंकर, अजहर ने गायकी एवं वाद्यों यंत्रों ने सभी को तालियां बचाने पर मजबूर कर दिया। कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों से कलाकारों की सराहना की। प्रस्तुति के अंत में रास कला मंच के डायरेक्टर रवि मोहन और कालेज मैनेजमेंट ने कत्थक केंद्र के कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के सदस्य सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, सदस्य बीओजी शुभम तायल, बीबी शर्मा एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।

पानीपत। पाईट कॉलेज में आयोजित नाटक प्रस्तुत करते हुए।

पानीपत। पाईट कॉलेज में आयोजित नाटक प्रस्तुत करते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed