फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A can full of oil fell on four friends who were cooking on the stove, all four were scorched

चूल्हे पर खाना बना रहे चार दोस्तों पर गिरी तेल से भरी कैन, चारों झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
A can full of oil fell on four friends who were cooking on the stove, all four were scorched
पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुरजीत। - फोटो : Panipat
बाजीगर कॉलोनी के पास एक आठ बाई आठ के कमरे के बाहर बैठकर चूल्हे पर खाना बना रहे चार दोस्तों पर तेल से भरी कैन गिर गई। चूल्हे से तेल ने आग पकड़ ली और चारों दोस्त आग की चपेट में आ गए। आग से तेल की कैन भी फट गई। जिससे जबरदस्त धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने मिलकर चारों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शरारती तत्वों ने सामान्य अस्पताल में अफवाह उड़ा दी कि रिफाइनरी में ब्लास्ट हुआ है। जिसमें करीब 30 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूचना पर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एमएस डॉ. अमित पौरिया, समेत 10 डॉक्टरों की टीम पहुंच गई। उन्होंने रिफाइनरी के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया तो खुलासा हुआ कि रिफाइनरी में कोई हादसा नहीं हुआ है, बल्कि पास ही एक कॉलोनी की घटना है।
विज्ञापन

करनाल के गांव कुताना निवासी सुरजीत (34) पुत्र इश्वर सिंह ने बताया कि उसकी रिफाइनरी के पास बाजीगर कॉलोनी में टायर पंक्चर की दुकान है। वहीं पर उसने आठ बाई आठ का एक कमरा किराए पर ले रखा है। गांव कुताना के ही रहने वाले संजू (26), राजकुुमार (24) और राजेश ( 40) उसके साथ किराए के कमरे पर रहते हैं। शनिवार को वह कमरे के बाहर बैठकर मिट्टी से बने चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी बीच चूल्हे के ठीक ऊपर रखी तेल की कैन गिर गई। कैन में आग लगते ही ब्लास्ट हो गया। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब आठ बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने मिलकर पुलिस कंट्रोल रूम और रिफाइनरी के कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सरकारी अस्पताल की करीब दो एंबुलेंस पहुंची और झुलसे हुए चारों दोस्तों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो 70 और दो 40 प्रतिशत झुलसे
डॉ. दीपक ने बताया कि सुरजीत और संजू दोनों ही 40-40 प्रतिशत तक झुलसे हैं। वहीं राजेश और राजकुमार 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। चारों की हालत नाजुक है। इसलिए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed