फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार्बन-डाई-आक्साइड से भरा टैंकर पलटा

कार्बन-डाई-आक्साइड से भरा टैंकर पलटा

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Panipat
Panipat Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
समालखा। गांव पट्टी कल्याणा के पास जीटी रोड के किनारे कच्चे में पलटे गैस टैंकर से रिसाव होने की सूचना लगते प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम, डीएसपी बली सिंह सहित पानीपत रिफाइनरी से फायर सेफ्टी अधिकारी मोहम्मद ने मौके का मुआयना किया। किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए पानीपत और समालखा से फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुलाकर घंटाें वहीं खड़ा रखा। टैंकर पलटने से करीब 14 लाख का नुकसान हुआ है। टैंकर काशीपुर उत्तराखंड से लाहौर पाकिस्तान जा रहा था।
विज्ञापन

कार्बन-डाई-आक्साइड का टैंकर रात को गांव पट्टी कल्याणा में संतुलन खोकर जीटी रोड के किनारे पलट गया। हादसे में चालक मोहम्मद अलीम घायल हो गया। क्षतिग्रस्त टैंकर से रविवार सुबह सीओटू का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस लीकेज की सूचना लगते हुए एसडीएम, डीएसपी, फायर सेफ्टी अधिकारी, पानीपत रिफाइनरी मौके पर पहुंचे। टैंकर को क्रेन से उठवाने से पहले गैस को निकाला गया ताकि किसी से टकराने की सूरत में हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

फायर सुरक्षा अधिकरी मोहम्मद अमीर ने बताया कि टैंकर में करीब 19 टन प्रेशरराइज्ड कार्बन-डाई-आक्साइड (सीओटू) गैस थी। उन्होंने बताया कि इस गैस से किसी मनुष्य या अन्य किसी प्राणी को नुकसान की संभावना नहीं है। ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर ही हानि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सतपाल सिंह ने बताया कि सीओटू गैस ज्वलनशील नहीं है। इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या इसके दूसरे कारण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed