फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कोलकता से मांगूर मछली का बच्चा लेकर आए ट्रक से गाड़ियों में लोड कर रहे थे आरोपी

कोलकता से मांगूर मछली का बच्चा लेकर आए ट्रक से गाड़ियों में लोड कर रहे थे आरोपी

Wed, 20 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोलकता से मांगूर मछली का बच्चा लेकर आए  ट्रक से गाड़ियों में लोड कर रहे थे आरोपी
कोलकाता से मांगुर मछली का बीज लेकर आए आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले हुए फरार, जिला मत्स्य अधिकारी ने खाली करवाए तालाब
विज्ञापन

थर्मल । गांव सुताना जाने वाली सड़क पर मजार के सामने कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक में कोलकता से मांगूर मछली लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी। गांव सौंधापुर निवासी कुलदीप नामक एक युवक ने पहले कंट्रोल रूम में फोन किया। जब पुलिस नहीं पहुंची तो मामले की शिकायत एसपी सुमित कुमार के मोबाइल नंबर पर कर दी। एसपी ने तुरंत एसएचओ मॉडल टाउन को कार्रवाई के आदेश दिए। जब असंध नहर नाका प्रभारी रमेश कुमार व एसएचओ हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तब तक वो लोग गाड़ी लेकर निकल गए। गौरतलब है कि मांगुर मछली के पालने पर प्रदेश में रोक लगी हुई है। इस मछली के पालन पर एनजीटी द्वारा रोक लगाई गई है, क्योंकि इनसे आसपास के इलाकों में भयंकर बीमारी फैल जाती है, लेकिन सस्ती होने के कारण लोग इन्हें बेचने के लिए गैरकानूनी रूप से पालने का प्रयास करते हैं।

मांगुर मछली पालने की शिकायत पर मत्स्य अधिकारी लोहारी पहुंचे :
गांव लोहारी में बड़े पैमाने पर मांगुर मछली पाली जा रही हैं। तालाब के पास ही किसान सुमेर सिंह निवासी लोहारी की जमीन है। मछलियों के कारण खेतों के पास आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवारा कुत्तों के कारण उनके परिजन खेत में जाने से डरते हैं, फसल की ठीक से देखभाल न होने के कारण उनकी फसल भी खराब हो रही है। सुमेर सिंह वर्तमान में कुरुक्षेत्र में रहते हैं। जब यहां पर शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने मंत्री से शिकायत की। उसके बाद ही जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


कुछ तालाब करवा दिए गए है खाली : सिंह
जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मांगुर मछली पर बैन है। वो गांव लोहारी में गए थे कुछ तो तालाब खाली हो गए हैं, बाकी जल्द खाली करवा दिए जाऐंगे। इसके बाद भी मांगुर मछली पाली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed