फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   विपक्ष और कुछ अन्य संगठन किसानों को भड़का रहे - भाकिमो

विपक्ष और कुछ अन्य संगठन किसानों को भड़का रहे - भाकिमो

Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष और कुछ अन्य संगठन किसानों को भड़का रहे - भाकिमो
विपक्ष और कुछ अन्य संगठन किसानों को भड़का रहे : भाकिमो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश में कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लेकर उग्र हुए आंदोलन को लेकर काउंटर अटैक पर उतर आई है और विपक्षियों पर किसानों को भड़काने के आरोप लगाए हैं। किसान मोर्चा ने पूर्व की सरकारों से किसानों को बेहतर माहौल देने का दावा किया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक एवं पार्षद संजीव दहिया और मोर्चा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रविंद्र भाटिया शनिवार को सरकारी विश्राम गृह में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विपक्ष व कुछ अन्य संगठन प्रदेश के भोले-भाले किसान को भड़का कर सरकार के विरोध में माहौल खड़ा करना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश का यह किसान विपक्ष की रणनीति को समझ गया है। विपक्षियों का किसी तरह का मुद्दा इन लोगों पर जादू नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि किसानों को सुरक्षित माहौल देने को लेकर 2004 में राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया गया। आयोग ने 2006 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। केंद्र के साथ प्रदेश सरकार भी स्वामीनाथन आयोग की मुख्य रिपोर्टों को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। प्रो. एमएस स्वामीनाथन ही केंद्र सरकार की किसानों की योजनाओं को सराहनीय बता चुके हैं। प्रदेश सरकार ने पहली बार फसलों पर सबसे कम समय पूरा मुआवजा दिया है। 54 मंडियों को ई-पोर्टल से जोड़कर किसानों को सीधा लाभ देने की दिशा में काम किया है। ज्ञान केंद्र स्थापित करने को लेकर चार कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। सरकार किसान को मजबूर नहीं मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री एवं पूर्व सरपंच अवतार सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश मलिक, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सलूजा, अशोक चौहान व विशाल सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed