{"_id":"66270c77b24584936b05b3b4","slug":"275-students-took-the-examination-of-mission-buniyaad-level-3-panipat-news-c-244-1-sknl1016-117197-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिशन बुनियाद लेवल-3 की 275 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिशन बुनियाद लेवल-3 की 275 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद पर जागरूकता एसडी विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। इसके साथ नए सत्र के पंजीकरण और मिशन बुनियाद के पिछले सत्र के छात्रों की पीटीएम भी की गई।
सर्वप्रथम सभी बच्चों के लिए मिशन बुनियाद की लेवल-3 परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें लेवल-2 को पार करके आए हुए 275 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके उपरांत मिशन बुनियाद के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया जिसका विषय उत्सव कठिनाइयों का रखा गया। शीर्षक पर बच्चों का ध्यान आकर्षित करते हुए मिशन बुनियाद के निदेशक प्रदीप ने बच्चों को श्रीराम द्वारा स्थापित कठिनाइयों से जूझने के नियम धारण कर आगे बढ़ाने को प्रेरित किया और बच्चों की कामयाबी में मिशन बुनियाद की भूमिका की जानकारी दी।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने शिरकत की। इसके अलावा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डायट प्राचार्य बिजेंद्र नरवाल, डीएसएस संदीप कुमार के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी ख़ुशीराम, दुर्गा देवी व अंग्रेज पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा एसडी विद्या मंदिर के अध्यक्ष सतीश एवं मिशन बुनियाद के निदेशक प्रदीप सेंसनवाल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति इस कार्यक्रम में दी। मुख्य अतिथि ने उपस्थित बच्चों को कड़ी मेहनत अपना कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के कुशल नेतृत्व के लिए निदेशक प्रदीप और संस्थापक नवीन मिश्रा को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मिशन बुनियाद के निदेशक को स्मृति चिन्ह भेंट किए। ज्ञात रहे कि वर्तमान में जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र चले हुए हैं। इनमें 140 विद्यार्थी भारत निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे हैं। डीएसएस संदीप कुमार ने एक कुशल आयोजक की भूमिका निभाते हुए मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 संबंधित गहन जानकारी दी। इसी दौरान सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन हर्षिता शर्मा, सुप्रिया और प्रीति सिंह ने किया।