फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   163 caught in electricity theft last month, fined Rs 55.99 lakh

Panipat News: गुजरे माह बिजली चोरी में 163 पकड़े, ठोका 55.99 लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
163 caught in electricity theft last month, fined Rs 55.99 lakh

विज्ञापन
पानीपत। जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने और लाइन लॉस खत्म करने के लिए निगम अधिकारियों ने बिजली चोरों की धरपकड़ तेज कर दी है। बिजली निगम की विभिन्न टीमों ने अगस्त में 416 जगहों पर छापामारी कर 163 बिजली चोरों को पकड़ा। इन पर 55.99 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 135 उपभोक्ताओं ने 31.91 लाख रुपये जुर्माने का भुगतान भी कर दिया है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि सब अर्बन डिवीजन में 153 जगहों पर छापामारी कर 107 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है, जिन पर 34.87 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इनमें से 96 उपभोक्ताओं ने 22.24 लाख रुपये के जुर्माने का भुगतान कर दिया है। समालखा डिवीजन में 166 जगहों पर छापामारी कर 33 आरोपियों की धरपकड़ की और 11.76 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। सिटी डिवीजन में बिजली चोरी के शक में 97 जगहों पर छापामारी की। 23 आरोपियों की धरपकड़ कर टीम ने 9.36 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इनमें से किसी भी उपभोक्ता ने जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने किसी भी हाल में बिजली चोरी बर्दाश्त न होने देने की बात कही।
विज्ञापन


एक अप्रैल से 31 अगस्त तक पकड़ी इतनी बिजली चोरी
बिजली निगम के पानीपत सर्कल अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि बिजली निगम की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस साल एक अप्रैल से 31 अगस्त चार माह में निगम की टीमों ने विभिन्न डिवीजन क्षेत्रों में 2244 जगह छापामारी की। टीमों ने 1095 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। उन पर 3.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ता 3.48 करोड़ रुपये जुर्माने का भुगतान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed