{"_id":"5b5233d74f1c1b43748b61b8","slug":"151532113879-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन क्लीयर करने का झांसा दे एजेंट ने ठगे 5.23 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन क्लीयर करने का झांसा दे एजेंट ने ठगे 5.23 लाख
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन क्लीयर करने का झांसा दे एजेंट ने ठगे 5.23 लाख
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। चढ़ाऊ मौहल्ला निवासी व्यापारी बंसी लाल ने बताया कि उसकी अमर भवन चौक पर हैंडलूम की दुकान है। उसने एजेंट हिमांशु उर्फ मोनू निवासी खादी कालोनी के माध्यम से एक निजी कंपनी से लोन लिया था। ब्याज ज्यादा होने के कारण उसने लोन क्लीयर करने के लिए 4.53 लाख रुपये का चेक बनाकर एजेंट हिमांशु को दे दिया। आरोपित ने चेक कंपनी के खाते में लगाने की
बजाए अपने जानकार पंकज शर्मा के खाते में लगाकर पास करवा लिया। इसी तरह आरोपित ने विराट नगर निवासी राजेश से भी लोन पास कराने का झांसा देकर ब्लैंक चेक ले लिया। बाद में आरोपित ने राजेश को झांसा देकर 70 हजार रुपये की रकम बैंक खाते से पंकज शर्मा के खाते में ट्रांसफर करवा दी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की
जांच शुरू कर दी है। फोटो में एडिटिंग कर दी सफाई, किया बचने का प्रयास जब पीड़ित व्यापारियों ने आरोपित हिमांशु शर्मा ने बातचीत कर चेक के स्टेटस बारे पूछताछ की, तो आरोपित ने मामला दबाने के लिए उन्हें चेक की फोटो एडिट करके भेज दी। व्हाटस एप पर भेजी इस फोटो में चेक में कंपनी का नाम लिखा हुआ था। आरोपित व्यापारियों को झांसे में रखकर कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
से बचने का प्रयास कर रहा था।