फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गांव हथवाला के एक व्यक्ति को पाइप टूटने से हुआ दस हजार का नुकसान

गांव हथवाला के एक व्यक्ति को पाइप टूटने से हुआ दस हजार का नुकसान

Wed, 28 Jun 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
गांव हथवाला के एक व्यक्ति को पाइप टूटने से हुआ दस हजार का नुकसान
गांव के कुछ लोगों पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप
विज्ञापन

समालखा। गांव हथवाला निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत के रास्ते पर लगाए गए पाइप को तोड़कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे वह खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति जयभगवान और अमित जेसीबी लेकर आए। उन्होंने खेत के लिए जाने वाले रास्ते में लगे सीमेंट के पाइप को तोड़कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पाइप टूटने से उसे दस हजार का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही खेत में आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed