{"_id":"6aecef27f523652a1e0d16f8","slug":"a-grand-fair-was-held-at-chulkana-dham-on-the-occasion-of-rama-ekadashi-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167200-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम में रमा एकादशी पर सजा भव्य मेला, उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम में रमा एकादशी पर सजा भव्य मेला, उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
- विशाल भंडारे का आयोजन, बाबा श्याम के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। श्री चुलकाना धाम में वीरवार को रमा एकादशी के पावन पर्व पर एक भव्य मेले और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी मन्नतें मांगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर धाम परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
ग्राम पंचायत ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सरपंच सुरेश छौक्कर ने कहा कि चुलकाना धाम हमारी आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पंचायत के स्वयंसेवक पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।