{"_id":"6377f3b81bded46083522bb8","slug":"14-new-cases-of-dengue-including-nine-year-old-child-number-reached-220-panipat-news-knl1279039162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के 14 नए केस, 220 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के 14 नए केस, 220 पहुंची संख्या
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा बरकरार है। शुक्रवार को एक ही दिन में डेंगू के नए 14 केस मिले। जिले में अब डेंगू के केस की संख्या 220 हो चुकी है। शुक्रवार को खुखराना से 23 वर्षीय युवक, विकास नगर से 30 वर्षीय व्यक्ति, एनएफएल टाउनशिप में 68 वर्षीय वृद्धा, शेरा गांव से 55 वर्षीय महिला, सैनी कॉलोनी से 33 वर्षीय महिला, बिचपड़ी में 42 वर्षीय महिला, सेक्टर-18 से 33 वर्षीय पुरुष, हरिसिंह कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोर, बुआना लाखू से 53 वर्षीय पुरुष, शहर मालपुर से 16 वर्षीय किशोर, कोहंड से 30 वर्षीय पुरुष, मतलौडा से 59 वर्षीय महिला, जाटल गांव से 52 वर्षीय पुरुष और बलाना से नौ वर्षीय बच्चा डेंगू से पीड़ित मिला है। जिले में अब तक डेंगू के 3500 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 92 सैंपलों की एक स्लाइड की जांच होनी बाकी है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में एंटी लारवा एक्टिविटी चला रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड भी तैयार की जा रही है। विभाग ने सभी निजी अस्पतालों से सिविल अस्पताल में सैंपल भेजने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर अब भी सिविल अस्पताल में एक किट के सैंपल की जांच होना बाकी है। शनिवार को इन सैंपल को जांच के लिए लगाया जाएगा।
अब तक कहीं भी फॉगिंग नहीं
नगर निगम ने शहर में फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग से दवा भी नहीं ली है। शहरों में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग ने फॉगिंग नहीं कराई। इसलिए इस बार डेंगू का खतरा अधिक बढ़ रहा है।
डेंगू के 14 नए मरीज मिले : हेल्थ इंस्पेक्टर
बुधवार को डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं वहां पर एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई गई है। लोगों से अपील है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल में अपनी जांच कराए। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वो वहां पर फॉगिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर