फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अब बच्चे साइकिल और रिक्शे से जाने लगे स्कूल, कार चालकों ने भी सीट बेल्ट लगाने की ठानी

अब बच्चे साइकिल और रिक्शे से जाने लगे स्कूल, कार चालकों ने भी सीट बेल्ट लगाने की ठानी

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
अब बच्चे साइकिल और रिक्शे से जाने लगे स्कूल, कार चालकों ने भी सीट बेल्ट लगाने की ठानी
अब बच्चे साइकिल और रिक्शे से जाने लगे स्कूल, कार चालकों ने भी सीट बेल्ट लगाने की ठानी
विज्ञापन

पानीपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर में पहली बार पुलिस और आमजन एकजुट होकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवा रही है। इसी के तहत इस अभियान को धरातल पर पॉजिटिव परिणाम लाने के लिए डीएसपी सतीश वत्स टीम के साथ काम कर रहे है। अभियान के तहत शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल चौक, ईजी डे व गोल मार्केट चौक पर नाबालिगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। गौरतलब है कि ये अभियान निरंतर जारी है। जिसके चलते पहले दिन के मुकाबले वाहन चालकों सहित सड़क पर चलने वाले लोग जागरूक हो रहे है। वाहन चालकों के चालान कटने का आंकड़ा अभियान के पहले दिन के मुकाबले काफी कम हो गया है। शुक्रवार को 32 वाहन चालकों के चालान काटे गए व 1 वाहन को इंपाउंड भी किया। ट्रैफिक एसएचओ विकास ने बताया कि सड़क पर कार चालक भी सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते नजर आने लगे है तो वहीं स्कूल के बच्चे भी साइकिल व रिक्शा से स्कूल जाते नजर आने लगे है।

अभिभावक हो रहे जागरूक
अभियान का काफी फर्क उन बच्चों व अभिभावकों पर देखने को मिला जोकि अपने बच्चों को स्कूल तक आने-जाने के लिए स्कूटी व अन्य वाहन देते थे। इतना ही नहीं काफी बच्चों को अभिभावक खुद भी यातायात के नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल तक छोड़ने जाते थे। शुक्रवार को इस अभियान में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। स्कूटी से स्कूल जाने वाले बच्चे साइकिल से स्कूल जाते हुए नजर आए, तो वहीं वो बच्चे जिन्हें अभिभावक स्कूल छोड़ने जाते थे, वें बच्चे रिक्शा से स्कूल तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed