{"_id":"6a9b3028e01bc7ea470e6dd6","slug":"je-suspended-after-woman-falls-into-drain-panipat-news-c-18-1-knl1004-985249-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नाले में महिला गिरने पर जेई का निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नाले में महिला गिरने पर जेई का निलंबन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। बरसत रोड पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते महिला के नाले में गिरने की घटना को नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने लापरवाही में कनिष्ठ अभियंता (जेई) जतिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा संबंधित उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) योगेश तोमर और कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) सुमित नांदल के खिलाफ चार्जशीट की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन ने काम कर रही संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद एजेंसी को भविष्य में नगर निगम पानीपत की ओर से कोई नया काम या टेंडर आवंटित नहीं किया जाएगा।
गहरे गड्ढे में गिर गई थी महिला : देवी मंदिर से बरसत रोड तक सड़क और सीवर डालने का काम चल रहा है। भावना चौक से आगे सड़क किनारे गहरे गड्ढे बने हुए थे। इसी में महिला नाले में गिर गई थी। स्थानीय लोगों ने महिला को बाहर निकाला था। अगले दिन मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मामले की जांच कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने शुक्रवार को मामले में कार्रवाई करते हुए जेई को निलंबित कर दिया, जबकि एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी मिलने या किसी नागरिक की जान जोखिम में पड़ने की स्थिति को सामान्य लापरवाही मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ठेकेदारों और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों को करनी होगी नियमित निगरानी : निगम आयुक्त ने बरसत रोड की घटना को गंभीर चेतावनी बताते हुए इंजीनियरिंग विंग को शहर में चल रहे सभी विकास और निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जेई, एसडीओ और एक्सईएन को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करनी होगी। आयुक्त ने कहा कि यदि कोई अधिकारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है या ठेकेदार की ढिलाई पर पर्दा डालता है तो उसके खिलाफ भी विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बरसत रोड पर काम कर रही संबंधित एजेंसी, ठेकेदार ने सुरक्षा मानकों में भारी कोताही बरती है। कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, सांकेतिक बोर्ड और रिफ्लेक्टर जैसे अनिवार्य सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जा रहा है। निगम के जेई को निलंबित कर दिया है। एसडीओ और एक्सईएन को चार्जशीट किया जा रहा है। -डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।