फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worker dies of electrocution while removing shuttering at under-construction factory; contractor in critical condition.

Panipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी में शटरिंग खोलते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत, ठेकेदार गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution while removing shuttering at under-construction factory; contractor in critical condition.
अस्पताल में उपचाराधीन घायल अनिल। संवाद
पानीपत। कुटानी रोड स्थित जगदीश कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन फैक्टरी में शटरिंग खोलते समय करंट लगने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शटरिंग ठेकेदार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन

फैक्टरी निर्माण का काम करा रहे मुख्य ठेकेदार उत्तम कुमार ने बताया कि उसने जगदीश नगर में निर्माणाधीन फैक्टरी के लेंटर की शटरिंग का ठेका एकता कॉलोनी के अनिल को दिया था। लेंटर पक्का होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनिल अपने साथ श्रमिक कन्हैया निवासी धूप सिंह को लेकर शटरिंग खोलने पहुंचा था। काम के दौरान शटरिंग की लोहे की प्लेट निकालते समय छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टकरा गई।
विज्ञापन

लोहे की प्लेट में करंट उतरने से कन्हैया और अनिल दोनों उसकी चपेट में आ गए। वे दोनों करंट लगने के बाद नीचे गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed