{"_id":"6a9b3012694a64810207c19d","slug":"a-gift-worth-panipat-news-c-18-1-knl1004-985248-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुड़शाम को 1.83 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुड़शाम को 1.83 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को पानीपत ग्रामीण हलके के गांव बुड़शाम में 1.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 12 विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गांव पहुंचने पर सरपंच अन्नू बुड़शाम, सरपंच प्रतिनिधि राहुल बुड़शाम और ग्रामीणों ने फूलमालाओं, पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीणों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पारदर्शिता के साथ तेज गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने रखीं कई प्रमुख मांगें : समारोह के दौरान सरपंच अन्नू बुड़शाम और सरपंच प्रतिनिधि राहुल बुड़शाम ने शिक्षा मंत्री के समक्ष गांव की प्रमुख मांगें रखीं। इनमें दिल्ली पैरेलल नहर में पशुओं के लिए घाट बनवाना, गांव के खेल स्टेडियम का सुंदरीकरण, बीपीएल परिवारों को रिहायशी प्लॉट उपलब्ध कराना और खेतों के शेष कच्चे रास्तों को पक्का करवाना शामिल है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरी विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा, जिला पार्षद रेखा शर्मा, निगम पार्षद संजीव दहिया, पूर्व सरपंच जोगिंद्र पूनिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, मंडलाध्यक्ष प्रदीप खलीला, पूर्व
सरपंच रामरतन महराना, देवेंद्र संधु, जितेंद्र अहलावत, एसडीओ मनोज कुंडू, एसडीओ सुशील रोहिल्ला और एसईपीओ जगबीर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।