फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन

Tue, 26 Dec 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का रहा दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत।
जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का दूसरा दिन। महिला पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखाए और प्रतिद्वंदी को चित करने के लिए खूब जोर लगाया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की सोनिया, 53 किलोग्राम में सोनीपत की किरण और 55 किलोग्राम में रोहतक से रीना ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत की राधिका ने गोल्ड मेडल जीता। आर्य पीजी कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में चल रही खेलों में दूसरे दिन के मुख्यातिथि कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह उर्फ बल्ले शाह थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता शुरू कराई।
उन्होंने कहा कि कुश्ती हरियाणा की पहचान है और युवाओं को प्रदेश की पहचान बनाकर रखनी चाहिए। वे दंगल में आकर खुद को साबित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा खेलों में भाग लेकर खुद को साबित करने के साथ अनुशासन सीखते हैं। उनको इसको लेकर खुद ही आगे आना होगा। जिला कुश्ती संघ के सचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हम सबको एकजुट होना चाहिए। जिससे हरियाणा के खिलाड़ी बेहतर रहे। उन्होंने बताया कि 26 को लड़कों व लड़कियों के ग्रीको रोमन स्टाइल में कुश्ती होगी। इस मौके पर प्रधान कर्ण सिंह पुनिया, संरक्षक धर्मबीर पहलवान, शशि पहलवान, अंतरराष्ट्रीय कोच प्रेम सिंह आंतिल, अनुज जागलान, हरपाल मलिक, महेश पहलवान व रामरूप कोच डीएसओ राजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल गर्ल्स में ये रहे विजेता
50 किलोग्राम गर्ल्स में कैथल की सोनिया ने प्रथम, हिसार की ज्योति ने द्वितीय और करनाल की प्रियंाता व पानीपत की मानसी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम गर्ल्स में सोनीपत की किरण ने प्रथम, जींद की लक्ष्मी ने द्वितीय और रोहतक की प्रमिला व हिसार की अंजु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम गर्ल्स में रोहतक की रीना ने प्रथम, भिवानी की मीनाक्षी ने द्वितीय और सोनीपत की संगीता व झज्जर की प्रीति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम गर्ल्स में रोहतक की मानसी ने प्रथम, हिसार की मोनिका हुड्डा ने द्वितीय और जींद की मीनाक्षी व हिसार की अंजु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 59 किलोग्राम गर्ल्स में जींद की अंशु ने प्रथम, रोहतक की शैफाली ने द्वितीय और भिवानी की पुष्पा व हिसार की मनीषा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम गर्ल्स में पानीपत की राधिका ने प्रथम, सोनीपत की अजंली ने द्वितीय और भिवानी की भतेरी व हिसार की रीतू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम गर्ल्स में सोनीपत की जीना ने प्रथम, हिसार की डिंपल ने द्वितीय और हिसार की कंचन व दादरी की प्रियंका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 68 किलोग्राम गर्ल्स में रोहतक की रिया चौधरी ने प्रथम, भिवानी की निशा ने द्वितीय और दादरी की मोनिका व हिसार की संतोष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 72 किलोग्राम गर्ल्स में रोहतक की करूणा ने प्रथम, सोनीपत की तमन्ना ने द्वितीय और करनाल की राधा व फतेहाबाद कह मनदीप कौर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 76 किलोग्राम गर्ल्स में जींद की निशा ने प्रथम, भिवानी की नूतन ने द्वितीय और रोहतक की नैंसी व हिसार की रवीना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल बॉयज में ये रहे विजेता
52 किलोग्राम बॉयज में हिसार के अनिल ने प्रथम, सोनीपत के रोहित ने द्वितीय, सोनीपत के मोनू व भिवानी के राहुल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम बॉयज में झज्जर के रविंद्र ने प्रथम, सोनीपत के पवन ने द्वितीय और झज्जर के पंकज व करनाल से नवजोत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम बॉयज में सोनीपत के सुशील ने प्रथम, भिवानी के अमित ने द्वितीय और झज्जर के राहुल व पानीपत के राहुल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम बॉयज में हिसार के जसबीर ने प्रथम, हिसार के विशाल काली रमन ने द्वितीय और सोनीपत के संजीत व झज्जर के विकास ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम बॉयज में सोनीपत के प्रवीण मलिक ने प्रथम, झज्जर के अशोक ने द्वितीय और भिवानी के संदीप व हिसार के सुशांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 79 किलोग्राम बॉयज में सोनीपत के नवीन ने प्रथम, रोहतक के नीरज ने द्वितीय और जींद के रोबिन व हिसार के नरेश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 86 किलोग्राम बॉयज में झज्जर के दीपक पुनिया ने प्रथम, रोहतक के अजय ने द्वितीय और झज्जर के आशु व भिवानी के हेमंत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम बॉयज में रोहतक के सोमवीर ने प्रथम, झज्जर के रविंद्र ने द्वितीय और रोहतक के नवदीप मलिक व भिवानी के रवि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 97 किलोग्राम बॉयज में झज्जर के सुमित गुलिया ने प्रथम, दादरी के रोहित ने द्वितीय और जींद के अंकित मलिक व सोनीपत के विशाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 125 किलोग्राम बॉयज भिवानी के मोहित ने प्रथम, झज्जर के विशाल ने द्वितीय और सोनीपत के रोहित व रोहतक के रोहित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed